घरेलू विवाद में पति ने अपने घर वालों के संग मिलकर पत्नी की कर दी हत्या, शव गंगा में फेंका!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

घरेलू विवाद में पति ने अपने घर वालों के संग मिलकर पत्नी की की हत्या,साक्ष्य को छुपाने के लिए पत्नी के शव को गंगा में फेंका।

भागलपुर में पति ने अपने घर वालों के संग मिलकर पत्नी की हत्या कर दी साक्ष्य को छुपाने के लिए डेड बॉडी को गंगा में फेंक दिया मामला, बिहपुर थाना क्षेत्र के भवनगामा का है मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की पुलिसिया पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर मारपीट हुई थी,इसी मारपीट में उसकी मौत हो गई थी साक्ष्य को छुपाने के लिए गंगा किनारे शव को फेंक दिया इसके बाद पुलिस टीम गंगा किनारे पहुंची, जहां से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है गिरफ्तार लोगों की पहचान मृतका की सास जानकी देवी, पति गौतम यादव, और ससुर वासुदेव यादव के तौर पर हुई है नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि घरेलू विवाद में ससुराल वालों और मृतका के बीच मारपीट हुई थी इस दौरान महिला की मौत हो गई थी साक्ष्य को छुपाने के लिए पति और ससुराल वालों ने डेड बॉडी को गंगा के किनारे फेंक दिया था आरोपी घर से फरार हो गए थे पुलिस को जानकारी मिली तो एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई टीम ने आरोपी पति को भवनगामा से गिरफ्तार किया, जिसके निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है पति ने मृतका के परिजनों से कहा था कि आत्महत्या कर ली है जानकारी के अनुसार, खगड़िया के गोगरी निवासी मृतिका काजल के परिजनों से आरोपी पति गौतम यादव ने कहा था कि काजल ने आत्महत्या कर ली है जिसकी सूचना पर काजल के परिजन भवनगामा पहुंचे थे लेकिन, इधर ससुराल वाले मौके से फरार हो गए थे, तो काजल के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया था परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या के तहत केस दर्ज किया था

बाइट –प्रेरणा कुमार एसपी नवगछिया

Join us on:

Leave a Comment