सशक्त पंचायत, समृद्ध बिहार” की दिशा में एक सार्थक प्रयास कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार

वीरगांव को आदर्श पंचायत बनाने हेतु कई प्रेरणादायक सुझाव प्राप्त: अर्चना सिंह

सहरसा :- राज्य स्तरीय पंचायत राज विभाग बिहार द्वारा आयोजित
पंचायत विकास सूचकांक PAI 2.0 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला होटल मौर्या पटना में उपविकाश आयुक्त सहरसा,एडीएम सह जिला पंचायत राज्य पदाधिकारी के साथ साथ मुखिया अर्चना आनन्द ग्राम पंचायत वीरगांव, मुखिया राहुल झा ग्राम पंचायत मुरादपुर आई टी माधव झा,जिला प्रोग्रामर धीरज कुमार को सहरसा जिला की ओर से भाग लेने का अवसर मिला।इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में विकास के नए मानकों, पंचायतों की रैंकिंग पद्धति और सतत ग्राम विकास से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।वही कार्यशाला के माध्यम से न केवल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की समझ विकसित हुई,बल्कि अपने पंचायत क्षेत्र वीरगांव को आदर्श बनाने हेतु कई प्रेरणादायक सुझाव भी प्राप्त हुआ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें