रिपोर्ट- बिकास कुमार
सहरसा :- लगभग 5 दशक पूर्व स्थापित कोसी सेवा सदन, महिषी में रविवार प्रातः विश्व पर्यावरण दिवस समापन के अवसर पर अंचलाधिकारी अनिल कुमार के द्वारा सेना, अर्धसैनिक व आरक्षी बलों में भर्ती के तैयारी के लिए महिषी प्रखंड के विभिन्न गांवों यथा महिषी, तेघरा, पस्तवार, बलुआहा, महिसरो के युवाओं बीच टी शर्ट वितरण किया गया।अंचलाधिकारी नें बेरोजगार युवाओं का मनोबल बढाते हुए कठिन परिश्रम व लगन के साथ ईमानदारी पूर्वक तैयारी करने हेतु प्रेरित किया। युवाओं को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि मैं युवाओं से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि सभी युवा अपने जन्मदिन पर एक फलदार पेड़ लगाएं । अपने मित्र एवं परिजनों को भी निवेदन करें कि वे भी अपने जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष पेड़ लगाएं। समाज में कोसी सेवा सदन के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। और सदन को अपना भरपूर सहयोग देने की बात की । आश्रम के संस्थापक सचिव सदन की संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि आर्थिक सहायता समुचित नहीं प्राप्त होने से सदन का उपक्रम बंद हो जाते हैं।इस अवसर पर टी शर्ट पाकर बेरोजगार युवा सब बेहद खुश हुए।साथ ही बेरोजगार युवाओं नें आभार व्यक्त किया।ग्रामीण चन्दर ठाकुर, भीम चौधरी, मनोज कुमार झा दिल्ली, ने युवाओं से परिचय करते हुए कहा कि समाज को लौट कर गांधी के रस्ते पर आना होगा। तभी व्यक्ति, परिवार और समाज बच पाएगा। सुधीर भगत, लट्टूरन दास, महिषी के साथ-साथ अनेकों गणमान्य नागरिकों एवं वार्ड सदस्य श्रीमती मनोरमा देवी उपस्थित थीं।
जिसमें आश्रम के संस्थापक सचिव सहित महिषी के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर कोसी सेवा सदन आचार्य, सेवानिवृत्त शिक्षक वैद्यनाथ पाठक, भीमनाथ चौधरी, चंद्र नारायण ठाकुर, सुधीर कुमार, पाण्डव नारायण पंडित,अमित आनंद सहित अनेकों गणमान्य लोक उपस्थित थे।




