हम कोई तीसरा फ्रंट नहीं है और ना ही किसी पार्टी से गठबंधन करेंगे: उदय नारायण सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार

विधानसभा की सभी 243 सीट पर चुनाव लड़ेगी जनसुराज:उदय नारायण सिंह

हम कोई तीसरा फ्रंट नहीं है और ना ही किसी पार्टी से गठबंधन करेंगे: उदय नारायण सिंह

सहरसा :- आगामी बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर जन सुराज ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जनसुराज किसी भी राजनीतिक दल को गिराने एवं पटकने नहीं आए हैं। हम जनसुराज के मुहिम से बिहार को बदलने के लिए आए हैं।इसमें आपका साथ भी आवश्यक है। इस चुनाव के माध्यम से बिहार में अवश्य सकारात्मक बदलाव होगा। उक्त बातें जनसुराज प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण सिंह ने रविवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं दो दिनों से कोसी क्षेत्र में भ्रमण कर रहा हूं। यहां के लोगों से मेरा व्यक्तिगत संबंध एवं लगाव है। मैं इस दौरे से काफी संतुष्ट हूं। यहां की जिला अध्यक्ष एवं जनसुराज की टीम के द्वारा बृहद बैठक का आयोजन किया गया।वही इस बैठक के माध्यम से कोसी क्षेत्र के साधारण लोगों से मिलने एवं बात साझा करने का अवसर मिला।मैं बहुत प्रसन्न एवं आश्वस्त हूं की कोशी क्षेत्र के पिछड़े वंचित एवं कमजोर लोगों में भी बिहार की बदहाली की काफी समझ है। इसके साथ ही वे लोग भी जनसुराज के संबंध में काफी कुछ जानते हैं। साथ ही प्रशांत किशोर के बात से लोग प्रभावित हैं जिसके कारण हम आश्वस्त हैं कि बिहार में सकारात्मक बदलाव होगा।आगे हमें अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करना है। जनता की समस्या और मुद्दे पर आगे बढ़ाना है।श्री सिंह ने कहा कि आजकल चुनाव में सभी दल एवं नेताओं की पसंद के उम्मीदवार उतारे जाते हैं। वही जनता की पसंद के उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया जाता है।उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी ऐसे उम्मीदवार को उतारे जो स्थानीय स्तर पर लोगों का विकास कर सके। उन्होंने कहा कि नेताओं द्वारा संविधान की काफी दुहाई दी जाती है लेकिन किसी भी राजनेता को संविधान की प्रस्तावना तक याद नहीं है।वही बजट पर चर्चा संवाद बहस टिप्पणी भी नहीं होती है।उन्होंने कहा कि अच्छे विधायक या सांसद नहीं होने पर विकास कार्य बाधित होता है। उन्होंने कहा कि राज्य की आवश्यकता एवं क्षेत्र की पसंद का प्रत्याशी होना चाहिए।एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हम किसी भी राजनीतिक दल को गिराने पछाड़ने या पटकने नहीं आए हैं। हमारी किसी भी राजनीतिक दल से कोई लड़ाई नहीं है। हम कोई तीसरा फ्रंट नहीं है। हम अपनी बात संवाद के माध्यम से जनता के बीच दे रहे हैं। हम किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे बल्कि हमारा दरवाजा खुला हुआ है। सही सोच सही लोग एवं सामूहिक प्रयास के माध्यम से ऐसे आज किसी भी दल या नेता को शामिल नहीं करेंगे। जो समाज का दुश्मन है। उन्होंने कहा कि यदि विचारों का मिलन है तो पार्टी में विलय कर लीजिए।हमलोग कीसी से कोई गठबंधन नही करेंगे।क्योंकि गठबंधन ठगबंधन है।वही उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी पार्टी जनता की समस्याओं एवं मुद्दों पर कोई बात नहीं करके मूल समस्याओ एवं मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनाप-शनाप बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के अपमान का मुद्दा केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की गरिमा को कोई ठेस नहीं पहुंचा सकता है। एनडीए और इंडी गठबंधन सभी एक हैं।दोनो 5-5 साल लूटने में एक दूसरे को दोस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को इन सब बातों से क्या मतलब है की कौन पार्टी कहां से कितनी सीट पर चुनाव लड़ रही है।इन सब फालतू के मुद्दे को छोड़कर जनसुराज बिहार में परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर बिहार चुनाव प्रभारी किशोर कुमार मुन्ना, जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, कुमार अमृतराज , राज किशोर झा,श्रवण कुमार,डॉक्टर नवनीत सहित अन्य मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment