SSB द्वारा 243 लीटर, 810 बोतल नेपाल निर्मित शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बोर्डर सुरक्षा मे तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के अंतर्गत ‘एफ’ समवाय कमला की सीमा चौकी उशराही के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 243 लीटर नेपाल नेपाल निर्मित देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त सूचना के आधार पर प्रातः लगभग 07:05 बजे सीमा चौकी उशराही के गश्ती दल द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 271/4 से लगभग 800 मीटर भारतीय क्षेत्र में कमला नहर स्थित बांस पुल के समीप निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरियों में सामान लादकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करता दिखाई दिया। गश्ती दल द्वारा उसे रुकने का संकेत देने पर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन तत्पर जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

इसी दौरान पीछे से पैदल आ रहे कुछ अन्य व्यक्ति जवानों की कार्रवाई देखकर अपने सिर पर लदी बोरियां मौके पर छोड़कर नेपाल सीमा की ओर फरार हो गए। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र की तलाशी लेने पर कुल 810 बोतल नेपाल निर्मित देशी सोफी शराब, प्रत्येक 300 एमएल, कुल 243 लीटर बरामद हुई। इसके साथ ही एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अंदीप के.आर. दास, 32 वर्ष, गांव खेरा टोल मध्य, जिला मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ जब्त शराब, मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु थाना देवधा को सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Join us on: