रिपोर्ट – अमित कुमार!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार की सबसे बड़ी सौगात – कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल, जिसे नीतीश सेतु नाम दिया गया है, उसका लोकार्पण किया। इस मौके पर PM ने पुल का मॉडल देखा, फीता काटा और पुल पर पैदल चलकर जनता का अभिवादन किया।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु पर पहुंचकर सबसे पहले पुल के मॉडल और प्रोजेक्ट की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें पूरे प्रोजेक्ट की ब्रीफिंग दी।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने फीता काटकर नीतीश सेतु का विधिवत लोकार्पण किया और पुल पर पैदल चलकर नीचे मौजूद हजारों लोगों का गमछा लहराकर अभिवादन किया। लोगों ने भी नारे लगाकर PM का स्वागत किया।
नीतीश सेतु को बिहार की लाइफलाइन कहा जा रहा है।
खासियत –
- लगभग 4280 करोड़ की लागत से बना है
- कुल लंबाई 19.7 किलोमीटर, जिसमें 9.7 किमी मुख्य पुल और 10 किमी अप्रोच रोड
- गंगा नदी पर बना सिक्स लेन केबल स्टेड ब्रिज
- NH-30 और NH-322 को जोड़ता है
- 7 रिक्टर स्केल तक के भूकंप को झेलने में सक्षम
- उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क होगा मजबूत, ट्रैफिक जाम से निजात, पटना-राघोपुर-विदुपुर की दूरी 30 मिनट में तय होगी
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुल बिहार को औद्योगिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और लाखों लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।



