रिपोर्ट – रवि शंकर शर्मा!
मोकामा नगर परिषद द्वारा अवैध रूप से निजी जमीन पर जल निकासी के कारण पिछले 7 वर्षों से मोकामा पूर्वी के किसानों की जमीन लगातार बुवाई के बाद डूब जा रही है,जिसे लेकर पिछले साल बुडको के द्वारा पंप लगाकर जल निकासी का प्रबंध किया गया था, जिसे एक निजी संवेदक को दिया गया था, ग्रामीणों ने एक कमेटी बनाकर पंप इंस्टॉल कर उससे जल उड़ाही का काम किया था, जिसका भुगतान आज तक नहीं किया गया! बताया जाता है कि 20 से 25 लख रुपए संवेदक को नहीं दिए गए!
इसके बाद संवेदक ने हाथ खड़े कर दिए, और इस बार संवेदक द्वारा हाथ खड़े किए जाने के बाद, जल निकासी नहीं हो पा रही है, और 500 से 600 एकड़ जमीन फिर से बुवाई के बाद डूब गई है! जिसके बाद किसानों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने 25 नवंबर को भारी प्रदर्शन आंदोलन और जाम का ऐलान कर दिया! जिसके बाद सरकार में बैठे अधिकारियों के कान खड़े हो गए,और उन्होंने वुडको की एक टीम को भेजा,जिसमें परियोजना निदेशक, कार्यकारी अभियंता सिविल एवं मैकेनिक शामिल थे, इसके साथ ही सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार मरांची और हाथीदह के थाना अध्यक्ष रोशन कुमार और अभिषेक कुमार सिंह, मोकामा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार रवि आदि ने किसानों से वार्ता की, और जाम तथा आंदोलन व प्रदर्शन को टालने का आग्रह किया,लेकिन किसान मानने के मूड में नहीं दिखे! वहीं वुडको के अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही इस समस्या का स्थाई निदान कर दिया जाएगा!
लेकिन 7 साल से डूब रहे किसानों की जमीन को लेकर जब मुआवजे की बात उनसे पूछी गई तो उस पर उन्होंने टाल मटोल किया और कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया! जिससे किसानों की नाराजगी और बढ़ गई है! किसान पिछले 7 सालों के मुआवजे और जल निकासी के स्थायी समाधान पर अड़े हैँ, जिससे एक बड़े किसान आंदोलन की आहट स्पष्ट दिखाई पड़ रही है!
बाइट – अभिनंदन कुमार,प्रोजेक्ट डायरेक्टर वुडको!
बाइट – कार्यकारी अभियंता
बाइट – किसान



