रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया
खगड़िया के पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के सरकारी आवास और कार्यालय में निगरानी बिभाग की टीम ने आय से अधिक संपति के मामले में छापेमारी किया है। निगरानी बिभाग के डीएसपी शशि शेखर चौधरी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम के द्वारा लगातार पिछ्ले चार से पांच घंटे से छापेमारी की जा रही है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के सरकारी आवास से 81हजार रुपया नगद फिलहाल मिला है। और कागजात की छानबीन की जा रही है। निगरानी बिभाग के डीएसपी ने बताया की संजय कुमार के खिलाफ निगरानी में एक करोङ एक लाख रुपये आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है उसी मामले में कोर्ट से वारंट लेकर तलाशी की जा रही है। खगङिया के साथ साथ बिहार सरीफ और पटना में भी छापेमारी की जा रही है। भ्रष्टाचार पदाधिकारी के उपर लगातार निगरानी बिभाग के इस छापेमारी से भ्रष्टाचार में संलिप्त पदिधिकारीयों में हङकंप मचा हुआ है।
Byte
शशि शेखर चौधरी,डीएसपी निगरानी।



