रिपोर्ट – अमित कुमार!
आज पटना नगर निगम मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर सीता साहू ने की। इस अवसर पर नगर आयुक्त यशपाल मीणा और उप महापौर रश्मि चंद्रवं शी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शहर के विकास, सफाई, जलजमाव, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और वार्डों में चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी वार्डों से आए पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को पटल पर रखा और उनके त्वरित समाधान की मांग की। कई पार्षदों ने बरसात के कारण उत्पन्न जलजमाव, कचरा उठाव में देरी, टूटी सड़कों और पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया। कुछ पार्षदों ने अपने वार्डों में नए सामुदायिक भवन, पार्क और पुस्तकालय बनाने का भी प्रस्ताव दिया।
बैठक के दौरान नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्षदों द्वारा बताई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के बाद शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और जलजमाव वाले क्षेत्रों में पंप की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। उप महापौर रश्मि चंद्रवंशी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की कमी न रहे।
बैठक के अंत में महापौर सीता साहू ने सभी पार्षदों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया गया है और चरणबद्ध तरीके से सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य पटना को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाना है और इसमें सभी पार्षदों का सहयोग आवश्यक है। महापौर ने यह भी कहा कि अगली बैठक में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। इस बैठक में नगर निगम के सभी वरीय पदाधिकारी और विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
लाईट महापौर सीता साहू



