रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
धुरलख पुल के पास हुए लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
समस्तीपुर जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के धुरलख मे -03.08.2026 को मुफ्फसिल थाना अन्र्तगत ग्राम-धुरलख पुल से पहले आसींनपुर जाने वाली टर्निंग के पास अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा L&T फाईनेंस के FLO नीरज कुमार पिता-हरिशंकर राय साकिन मरीचा, थाना-हलई, जिला-समस्तीपुर को पिस्तौल का भय दिखाकर 86,750 रूपया लूट का घटना कारित किया गया था।
घटना के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, सदर-1 समस्तीपुर के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। गठित SIT टीम कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार सक्रिय थी। इसी क्रम में घटना में शामिल अपराध कर्मी नन्हें कापर उर्फ अमरजीत कापर, उम्र 30 वर्ष, पिता-बाला कापर साकिन-भुईधारा वार्ड स0-40, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर को नईया डाबर से विधिवत गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक कीपैड मोबाईल तथा इनके निशानदेही के आधार पर एक फिरोजी रंग का लूटा हुआ बैग एवं रेनकोट बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त नन्हें कापर उर्फ अमरजीत कापर द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि अपने अन्य साथी साहिल, राजा एवं L&T फाईनेंस के कर्मी हरिओम तिवारी के साथ लूट का योजना बनाये। जिसके बाद L&T फाईनेंस के कर्मी हरिओम तिवारी लाईनर का काम कर रहा था एवं स्पलेंडर मोटरसाईकिल से ये, साहिल एवं राजा ग्राम-धुरलख पुल से पहले आसींनपुर जाने वाली टर्निंग के पास नीरज को आग्नेयास्त्र को भय दिखाकर वैग सहित 89,000 रूपया लूट लिए। जिसके बाद इनको एवं राजा को 25-25 हजार हिस्सा मिला एवं शेष पैसा साहिल लेकर चला गया।
इनके निशानदेही के आधार पर राजा कुमार उर्फ आदित्य पिता-विनोद पासवान साकिन घुरलख वार्ड सं0-31, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर एवं हरिओम कुमार पिता-रामतिस्थ तिवारी साकिन-मधुरापुर वार्ड स०-09, थाना-तेघड़ा, जिला-बेगूसराय को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। राजा कुमार उर्फ आदित्य के पास से घटना में प्रयुक्त काला ग्रे स्पेलेंडर मोटरसाईकिल रजि०स०-BR33BK1733 एवं 01 एनड्रायड मोबाईल तथा हरिओम कुमार के पास से 01 मोबाईल बरामद किया गया है।
ये सभी पेशेवर अपराधकर्मी है, इनलोगों के द्वारा कई अपराध किया गया है। इस संबंध में पता लगाया जा रहा है। गठित विशेष टीम द्वारा लूटे गये पैसे की बरामदगी एवं अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी कर रही है।
गिरफ़्तार
1-नन्हें कापर उर्फ अमरजीत कापर, पिता-बाला कापर साकिन भूईधारा, थाना मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर
2-राजा कुमार उर्फ आदित्य पिता-विनोद पासवान साकिन-धुरलख वार्ड स0-31, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर 3-हरिओम कुमार पिता-रामतिस्थ तिवारी साकिन-मधुरापुर वार्ड स०-09, थाना-तेघड़ा, जिला-बेगूसराय
बरामदगीः-
1- स्पेलेंडर मोटरसाईकिल रजि०स०-BR33BK1733
2-मोबाईल-03
3-बैंग-01
4-रेनकोट-01



