एनटीपीसी बाढ़ में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

एनटीपीसी बाढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी बाढ़ परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं अन्य उपस्थित रहे।

सुबह 9:00 बजे मुख्य अतिथि के आगमन पर राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का गायन हुआ। इसके पश्चात श्री सी. सत्य रामा कृष्ण, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी बाढ़ ने ध्वजारोहण किया। नोट्रे डेम अकादमी के बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने श्री नवीन कुमार, कमांडेंट, सीआईएसएफ के साथ परेड निरीक्षण किया। तत्पश्चात एनटीपीसी गीत का गायन हुआ और माननीय मुख्य अतिथि ने प्रेरणादायक संबोधन दिया। 

फिर अनंत आकाश में तिरंगे रंग के गुब्बारों ने उड़ान भरी और इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बाल भवन और नोट्रे डेम अकादमी के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

सीआईएसएफ के फायर विंग द्वारा पानी से तिरंगे की मनमोहक आकृति बनाकर समारोह को और भी भव्य एवं आकर्षक बना दिया गया। इस अवसर पर पूरे आयोजन में स्वतंत्रता, एकता और देशभक्ति की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इसके अलावा सर्विस बिल्डिंग स्टेज-2 में श्री हरेकृष्ण जेना, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

Join us on: