:- रवि शंकर अमित!
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकल्पों की घोषणा की—
परीक्षाओं को सुचारु, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं आधुनिक बनाने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति का गठन किया जाएगा।
शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी।
17 अगस्त से ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ शुरू होगा, जिसके माध्यम से छात्रों की शिकायतों का 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

गन्ना किसानों के हित में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य है। 10 चीनी मिलों की शुरुआत हो चुकी है और अगले 6 महीनों में 5 और चीनी मिलें शुरू होंगी।
मोकामा में 10 एकड़ भूमि पर तिरुपति बालाजी ट्रस्ट द्वारा भव्य तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
वर्ष 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
14 करोड़ बिहारवासियों की सामूहिक शक्ति, युवाओं की ऊर्जा, किसानों की मेहनत और माताओं-बहनों के संकल्प से बिहार को विकसित भारत के साथ एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाएंगे।




