रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा के नेतृत्व में अहमदाबाद प्लेन हादसा में मृतकों के याद में भाजपा जिला कार्यालय से निकलकर जिला समाहरणालय के सामने डाक्टर भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा के समीप कैंडल मार्च और दौ मिनट का मौन धारण कर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, नगर अध्यक्ष पिन्टू रौनियार, आदित्य झा, अमरेश श्रीवास्तव, कन्हैया साह, कुन्दन प्रताप सिंह, अशोक राम, अरूण राय, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, वार्ड पार्षद बद्री राय, गगन कुमार, मनीष कर्ण, शशि कुमार साहू, सुनील झा, राम पुकार ठाकुर, शिव नाथ दास सहित अन्य दर्जनों भा जा पा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा में शामिल थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कहा कि इस तरह की भंयकर त्रासदी से पुरा देश स्तब्ध और दुखी है। मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।




