मुंगेर- सदर अस्पतालों में दलालों की नहीं होगी एंट्री : डॉ. रामप्रवेश प्रसाद!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

मुंगेर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रामप्रवेश प्रसाद ने सिविल सर्जन के पद का कार्यभार ग्रहण किया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. ध्रुव कुमार शाह ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपा। इस मौके पर कई चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अस्पताल परिसर में दलालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मरीजों को प्राइवेट नर्सिंग होम भेजने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
डॉ. प्रसाद ने सभी डॉक्टरों को समय पर अस्पताल आने का निर्देश दिया और कहा कि विलंब से आने वाले डॉक्टरों एवं कर्मियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निरीक्षण की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए सभी को जिम्मेदारी से काम करना होगा।गौरतलब है कि पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार सिन्हा के 31 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. रामप्रवेश को यह जिम्मेदारी मिलनी थी, लेकिन क्षेत्रीय उपनिदेशक के निर्देश पर डॉ. ध्रुव शाह को अस्थायी रूप से प्रभारी सीएस नियुक्त किया गया था।हाल ही में डॉ. प्रसाद ने 17 तारीख को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर दलालों को बाहर निकालकर चर्चा बटोरी थी। अब सिविल सर्जन की नई भूमिका में उनके तेवर और सख्ती चर्चा में हैं।
सदर अस्पताल में दलालों की कोई जगह नहीं है। डॉक्टर समय पर आएं, और मरीजों की सेवा को ही प्राथमिकता दें।

बाइट:डॉ. रामप्रवेश प्रसाद, सिविल सर्जन, मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment