जहानाबाद में बड़ी रेल हादसा टली, काफ़ी देर तक रेल परिचालन बाधित!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

पटना गया रेल खंड के जहानाबाद एवं नदौल रेलवे स्टेशन के बीच स्थित कड़ौना हॉल्ट के समीप एक बड़ी रेल हादसा टल गयी। इस घटना को लेकर काफी देर तक अप एवं डॉउन रेलवे ट्रैक पर रेल परिचालन बाधित रहा। यात्रियों के बीच काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल कायम रहा ।मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले ट्रैक पर फंसे ट्रैक्टर को खाली कराया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अवैध रेलवे क्रॉसिंग जो कड़ौना हॉल्ट के समीप बना हुआ है। जहानाबाद की ओर से ट्रैक्टर को डल्ला पर सीमेंट लदा हुआ जैसे ही क्रॉसिंग पार कर रहा था कि ट्रैक्टर ते डल्ला पटरी में फंस गयी। पटरी में डल्ला फंसते ही ट्रैक्टर का इंजन ऊपर ओवरहेड वायर तक पहुंच गए यह तो संजोग था कि ट्रैक्टर चालक को कुछ नहीं हुआ। इसी दौरान गया से पटना की ओर जा रही भभुआ पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने रेल पटरी पर ट्रैक्टर को फंसा हुआ देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगायी और घटनास्थल से कुछ दूर पर ही ट्रेन को रोक डाली नहीं तो बड़ा रेल हादसा हो जाता। मौके पर पहुंची आरपीएफ की पुलिस ट्रैक्टर एवं डल्ला को हटाने में जुटी । ट्रैक्टर का चालक पुलिस को चकमा देकर डल्ला लेकर भागने में सफल रहा। फिलहाल आरपीएफ की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लगभग 1 घंटे तक रेल परिचालन पटना गया रेल खंड में इस घटना के बाद बाधित रही।यात्रियों को काफी परेशानी इस गर्मी के मौसम में उठानी पडी।

Join us on:

Leave a Comment