मंडल कारा मे हुई मौत को लेकर मृतक रोशन यादव के परिजनों से प्रशांत किशोर ने की मुलाक़ात!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

एस एस पी मिलकर दस दिन के अंदर कार्वाई करने को कहा

मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र स्थित परकौली गांव के राणा टोल पहूंचे बांकीपुर विधानसभा के विधायक व जनसुराज पार्टी के सुत्रधार प्रशांत किशोर। अपने काफिले के साथ शनिवार की शाम को मधुबनी जिले के अरेर थाना स्थित परकौली पंचायत के राणा टोल प्रशांत किशोर का काफिला जैसे ही पहुंचा मंडल कारा मे हुई रोशन कुमार के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशांत किशोर बीते दिनों मंडल कारा में बंदी रौशन कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थें। जहां उन्होंने मृतक की मां और बहन से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने रौशन की मौत से जुड़े घटनाक्रम और अपनी पीड़ा से उन्हें अवगत कराया।परिजनों से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने मामले को गंभीरता से सुना और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान मृतक के परिजनों की आंखें नम नजर आईं। प्रशांत किशोर के राणा टोल पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवो से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने प्रशांत किशोर के समक्ष मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी। लोगों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि रौशन कुमार यादव की मौत की परिस्थितियों की पूरी जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। इस के बाद प्रशांत किशोर का काफिला मधुबनी एस एस पी से मिल कर मंडल कारा मे 19 वर्षीय रोशन कुमार यादव की संदिग्ध मोत को लेकर त्वरित जांच कर कार्वाई की मांग करने को लेकर मधुबनी के लिए रवाना हो गई। जहां एस एस पी से मिलने के बाद मिडिया कर्मीयो को प्रशांत किशोर ने कहा, यदि 25 अगस्त तक कार्वाई नही किया गया तो वे दूबारा आऐंगे। रोशन यादव को गिरफ्तार कर अरेर थाना के जगह रहिका थाना मे क्यो रखा गया, जहां उनके साथ टोर्चर और मारपीट किया गया। जेल के अंदर मोत के कारण पुलिस द्वारा आत्म हत्या बताई जा रही है, लेकिन परिजनों का कहना है की ये हत्या है। इस बात की जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी पाए जाते हैं, उन सभी के विरुद्ध कार्वाई होनी चाहिए। इस दौरान काफिले मे सैकड़ों लोगों के साथ चल रहे प्रमुख लोगों मे जिला अध्यक्ष अनिलकुमार मिश्रा, जिला महा मंत्री शमशुलहक, संभावित मुखिया प्रत्याशी जन सुराज संतोष मिश्रा, गोपाल झा, समाजसेवी संजय कुमार मिश्र, रुपम कुमारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Join us on: