रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के खजौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप के साथ एक कारोबारी को धर दबोचा है। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल से ले जाए जा रहे प्रतिबंधित कोफकोफ सी (Kofcof-C) सिरप की 200 बोतलें बरामद करने के साथ एक संलिप्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद सिरप की सभी बोतलों पर 100 एमएल अंकित है।
रात के करीब 9:05 बजे खजौली थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग और अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निकली थी। इसी दौरान करीब 9:40 बजे रेलवे स्टेशन की दिशा से एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे रोक लिया।
पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से कोफकोफ सी (Kofcof-C) नाम का प्रतिबंधित सिरप बरामद हुआ। पुलिस द्वारा सिरप बरामदगी के बाद आरोपियों से नशीली दवा से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। आगे पुलिस पुछताछ में आरोपी ने अपना परिचय शिव कुमार साह, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता सत्यनारायण साह, गांव कोरहिया वार्ड नंबर-13, थाना जयनगर, जिला मधुबनी के रुप मे बताया। जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना लाया गया।पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल, 200 बोतल कोफकोफ सी (Kofcof-C) सिरप को विधिवत जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आवस्यक पूछताछ मे जूट गई। मामले को लेटर खजौली थाना अध्यक्ष सपना कुमार ने बताया है कि प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध भंडारण, खरीद-बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। खजौली पुलिस की इस कार्रवाई से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है। वही पुलिस ये फी पता लगा रही है की बरामद नशीली सिरप की खेप कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था।



