मधुबनी पुलिस ने बाइक लूटकांड का किया खुलासा: पांच अपराधी गिरफ्तार, बाइक और कैश बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तमुरिया गांव में जानोमानो पोखरा के पास कुछ दिन पूर्व हो रहे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे युवक के साथ हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक और नकद रुपये भी बरामद कर लिए गए है। मामले की जानकारी डीएसपी पवन कुमार ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दिया है।
फुलपरास थाना क्षेत्र के महेंद्रवार गांव के ऋतिक रोशन 10 जून को तमुरिया गांव के जानोमानो पोखर पर एक कार्यक्रम देखने आया था। देर रात जब कार्यक्रम देख कर वह अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहा था, तभी तमुरिया त्रिमुहानी के पास अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर बाइक सवार को रोक लिया और न सिर्फ उनसे बाइक छीन ली, बल्कि उसके पास मौजूद नकद रुपये भी लूट लिए गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अनुसंधान के दौरान पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही थी। पकड़े गए अपराधी के निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में
शिव कुमार, अभिषेक कुमार, राम सुन्दर यादव सहित दो नाबालिग संलिप्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए अपराधियों से आवस्यक पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment