शोध-प्रशिक्षण में डा. वाई गुंजन रामराज की नई पहल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बीo डीo कालेज, पटना में स्नात्तकोत्तर समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों के शोध-कार्य की पूर्व -प्रस्तुति सेमिनार विभागाध्यक्ष डाo वाई गुंजन रामराज की अध्यक्षता में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में हुई। डाo गुंजन रामराज द्वारा स्नात्तकोत्तर स्तर पर शोध- प्रशिक्षण का इस नवीन प्रयोग का उद्देश्य शोध- कार्य की गुणवत्ता बढाना है। इस अवसर पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के वरीयतम शिक्षक प्रोo खालिद अहमद एवं गंगा देवी महिला महाविद्यालय के स्नात्तकोत्तर समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डाo दीक्षा सिंह उपस्थित थीं। प्रभारी प्राचार्य प्रोo शत्रुघ्न शरण सिंह ने भी इस पहल की सराहना की।

Join us on:

Leave a Comment