रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
आरा/ बिहार प्रदेश सचिव सह ब्रह्मपुर विधानसभा प्रभारी जदयू के प्रिंस बजरंगी ने कहा की ज्ञात हो की भोजपुर डीएम तनय सुलतानिया को पाँच सूत्री माँग पत्र गत 14 मई 2025 को सौपा था , पत्र के माँग को जायज़ ठहराते हुए डीएम तनय सुलतानिया ने समबन्धित विभाग को मेरा माँग को तत्काल प्रभाव से पूरा करने को अग्रसित किया गया , और पत्राचार में मुझे भी उन्होंने सूचित किया , जिसने सनदिया अर्ध निर्मित पुल चालू भी हो गया , रमाना मैदान के चारों तरफ़ वेंडर जोन का माँग को भी डीएम के द्वारा नगर आयुक्त को उसको पूरा करने के लिए प्रस्ताव भी दिनांक 16 मई को भेजा जा चुका है , जिसके बाद गत 22 मई को आरा नगर निगम के बैठक में रमना के चारों तरफ़ वेंडर जोन लगाने की अमल किया गया , जिसके लिए मैं डीएम तनय सुलतानिया और नगर निगम को आभार प्रकट करता हूँ की , जनहित के भावनाओं से जुड़े मुद्दों को पूरा करने ही हम सब का परम कर्त्तव्य है




