मैं जिस डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहा हुँ वो दुनियाँ को पाकिस्तान की सच्चाई बताएगा – संजय झा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

सांसद संजय झा ने बताया कि वह एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं जो जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर जाएगा। उनका उद्देश्य इन देशों को यह बताना है कि पाकिस्तान सरकार आतंकवाद को समर्थन देती है और इसके लिए फंड और ट्रेनिंग प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की है और अब यह माना जाएगा कि अगर आतंकवादी कार्रवाई होती है तो यह सरकार की ओर से करवाई जा रही है। इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य दुनिया को यह बताना है कि पाकिस्तान की सरकार और सेना आतंकवाद के पीछे है और इसे खत्म करने की जरूरत है।

Join us on:

Leave a Comment