रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
खबर मोतिहारीं से सामने आई है जहाँ गंडक नदी का रिंग बांध टूट गया है जिसके बाद लगभग आधा दर्जन गांव प्रभावित हो रहा है । बताया जाता है कि
जलसंसाधन विभाग के लापरवाही से टूटा है रिंग बांध। रिंग बांध टूटने से दो पंचायत के दर्जनों गांव में तेजी से पानी फैल रहा है । अहले सुबह तीन बजे सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास टूटा है यह रिंग बांध।मनरेगा योजना से बने रिंग बांध में कल शाम से शुरू हुआ था रिसाव।ग्रामीणों व प्रशासन के कहने के बाद भी जलसंसाधन विभाग द्वारा रिपेयरिंग नहीं की गई थी जिसके बाद यह रिंग बांध टूट गया है ।अरेराज प्रखंड के सरेया पंचायत के पांडेय टोला में टूटा है रिंग बांध। गंडक नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ने से मिश्रौलिया,चटिया बड़हरवा,सरेया,पिपरा,नगदहा ,चटिया चितमनपुर पंचायत के लगभग दर्जन भर गांव में घुसा बाढ़ का पानी ।



