मुखिया परिवार पर जानलेवा हमला, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी, सभी रेफर!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी पंचायत का घटना , घटना की जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी पंचायत के मुखिया यदुवीर साह के परिवार के लोगों के उपर जानलेवा हमला को लेकर जख्मी मुखिया पुत्र राजेश कुमार साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में मुखिया पुत्र द्वारा आरोप लागाते हुए कहा गया है कि वे बीते रविवार की देर शाम झिटकी चौक से इंद्र पूजा देखकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी अनिल साह, सुनील साह, संजय साह, सचिन साह सहित अन्य लोग उन्हें रस्ते में अचानक से घेरकर जानलेवा हमला कर दिया और लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया। जिस से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सर फोड़ दिया गया। सर फटने से काफी खून बहने लगा। सोर सून कर उन्हें बचाने को लेकर जब उनकी भावी और भतीजा वहा आया तो उन दोनों को भी जान मारने के उद्देश्य से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलाबर द्वारा उन दोनों के सिर पर वार कर उसे फोड़ दिया गया। जान बचाने के उद्देश्य से वे लोग अपने घर भागे। तो सभी नामजद आरोपीयों ने उन लोगों का पीछा करते हुए घर के अंदर घुस गया और लूटपाट करने लगा। इतने मे अगल बगल एवं गांव के लोगों के भीड़ जुटता हुआ देख कर सभी नामजद आरोपी वहां से भाग निकलें। जिसके बाद परिजनों ने तीनों घायल को इलाज के लिए सीएचसी उमगांव लाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मारपीट के वजह को लेकर जानकारी लिया गया तो पीएम आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए दवाब बनाने के उद्देश्य से हमला किए जाने को लेकर बताया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया है कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। किसी दोशी को बख्शा नही जाएगा।

Join us on: