मधुबनी-महागठबंधन की बैठक में ,नितीश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

महागठबंधन के नेताओं ने बिहार सरकार की गलत नीतियों पर जमकर बरसे

एकताबद्ध होकर चुनाव में एनडीए गंठबंधन को सत्ता से बेदखल करने को लेकर संकल्प को दूहराया

मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के सभागार मे इंडिया महागठबंधन दलों के नेताओं ने कोर्डिनेशन कमिटी के नेतृत्व में सभी महागठबंधन दलों के प्रखंड अध्यक्ष सहित सचिव की बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कोर्डिनेशन कमिटी के संयोजक सह रा जद जिला अध्यक्ष वीर बहादुर राय ने किया। साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए गठबंधन दलों के नेताओं ने कहा कि नीतीश सरकार पूरी तरह से फैल है। वही अपने अपने संबोधन मे महागठबंधन के नेताओं ने नीतीश मोदी की सरकार पर जम कर वरषते हुए खूब खड़ी खोटी सुनाया। सभी नेताओं ने बारी- बारी से कहा कि बिहार सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है। डबल इंजन की सरकार के गलत नीतियों की वजह से बिहार को काफी नुकसान हो रहा है। बिहार की जनता लंबे समय से नीतीश सरकार पर भरोसा जाता रही है, अब जनता का इस सरकार से भरोसा उठ चुका है। अबकी बार के विधानसभा चुनाव में इन डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकना है। आगे महागठबंधन के नेता ने कहा कि मधुबनी जिले सहित बिहार के किसी भी कोने में कोई भी उद्योग धंधा सरकार ने नहीं लगाया है। सीपीएम नेता दिलीप झा ने कहा कि मधुबनी जिले के सभी चीनी मिल बंद है, साथ ही चमड़ा उद्योग, सुता मिल, अखबार कारखाना, खादी ग्रामोद्योग सभी बंद पड़े हैं। जिससे बिहार के नौजवान रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार की जनता के लिए पहले रोजगार का अवसर पैदा किया जाएगा, वही लोगों को रोजगार दिया जाएगा। भाकपा माले नेता ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि बिहार के किसान मजदूर नौजवान सहित महिलाओं की हालात काफी दयनीय है। शिक्षा, स्वास्थ्य की हालात काफी जर्जर है और किसानों के खेत में पानी, बिजली नहीं पहुंच पा रहा है, खाद, कृषि उपकरण, खाने पीने की चीजों के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर दी गई है। साथ ही अन्य महागठबंधन के नेताओं ने लोगों से आहवान करते हुए कहा कि बिहार में सबको न्याय मिल सके, सबको विकास का समान
ये अफसर मिले, उच्च शिक्षा को विकसित करना, उद्योग लगाना, एकता और भाईचारा को मजबूत करना, लोक कल्याणकारी योजनाओं में बढ़ोतरी के साथ, किसानों को ऋण माफी, फसल के दामों का एमएसपी भूगतान लागू सहित सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। वही इस कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल, सीपीआई के जिला सचिव मिथिलेश झा, सीपीएम के जिला सचिव मनोज कुमार यादव, सीपीआई एमएल के जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण, वीआईपी के जिला अध्यक्ष विशुनदेव चौधरी, राजद के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, कांग्रेस के मनोज झा, माकपा के रामनारायण यादव, दिलीप झा, श्याम सुंदर सिंह, राजेन्द्र यादव, मयंक कुमार, राम नरेश यादव, संजय सहनी, गुड्डू कुमार, गणपति झा, मोहम्मद गुलजार, माले नेता श्याम पंडित, भाकपा नेता लक्ष्मण मिश्र, राम सागर पासवान, मोहम्मद शकील सहित अन्य नेता उपस्थित थें।

Join us on:

Leave a Comment