रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क!
बड़ी खबर :-
समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज चौक पर रविवार की देर शाम बदमाशों ने किराना व्यवसायी दो भाइयों को गोली मार दी। जिसमें दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हो गए। इस घटना के बाद गोली मारकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने लोगों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई की, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अपराधी जान बचाकर फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद दोनों जख्मी भाईयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित दलसिंहसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं इलाके तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।




