पटना सिटी में अपराधियों का तांडव, अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

पटना सिटी के अगमकुआँ थाना क्षेत्र के धनकी मोड़ के पास रविवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 बजे हुई जब अज्ञात अपराधियों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल से कई खोखे बरामद किए हैं और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है।

एसडीपीओ 2 पटना सिटी अतुलेश झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment