सहरसा- सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनो में मचा कोहराम!

SHARE:

संवाददाता:- विकास कुमार!

एक खबर सहरसा जिले से है जहां बलवाहाट थाना क्षेत्र के बलवा बाजार के समीप काम कर अपने घर वापस लौट रहे एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर घटनास्थल से फरार हो गया। अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से बाइक चालक बुरी तरह से जखमी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उस बाइक चालक की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हल है तो वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की करवाई में जुट गई है।
मृतक बाइक चालक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के संत नगर गंगजला वार्ड 4 निवासी नाथो दास का 32 वर्षीय पुत्र देवन दास के रूप में हुई है।
इस मामले में बताया जा रहा है कि मृतक बाइक चालक खाना बनाने का काम करता था और वह खाना बनाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था उसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार कर फरार हो गया ठोकर लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पत सहरसा में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसे बाइक चालक की मौत हो गई।

BYTE :- मृतक बाइक चालक के परिजन।
BYTE :- मृतक बाइक चालक के परिजन।

Join us on:

Leave a Comment