कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान का किया जाएगा आयोजन!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिनांक:17/09/2021 को सम्पूर्ण जिला में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष टीकाकरण अभियान के सुचारु संचालन हेतु की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निदेश दिए गए।समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की दिनांक:17/09/2021 को जिलांतर्गत समेकित रूप से छह सौ से अधिक सेशन साइट्स पर पूर्वाह्न:आठ बजे से विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जाएगा।जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक के दौरान दिनांक:17/09/2021 को आयोजित होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान एवं टीकाकरण स्थलों के बृहद प्रचार प्रसार का निदेश दिया है।उन्होंने कहा कि प्रचार प्रसार कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियो का भी सहयोग लिया जाए ताकि टीकाकरण अभियान में अधिकाधिक जन सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी ने विशेष टीकाकरण अभियान में संलग्न होने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य संबंधित कर्मियों को ससमय टीकाकरण स्थलों पर पहुँचने का निदेश दिया है।टीकाकरण अभियान की सफलता में जीविका दीदी,आशा,सेविका, सहायिका से प्रभावकारी भूमिका निर्वहन की अपेक्षा की गई है।दिनांक:17/09/2021 को पूर्वाह्न:8 बजे से आयोजित विशेष टीकाकरण अभियान अंतर्गत सभी टीकाकरण स्थलों पर प्रथम एवं द्वितीय खुराक की सुविधा उपलब्ध रहेगी।बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता,अपर समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment