बरौनी रिफाइनरी द्वारा हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बरौनी रिफाइनरी में हिन्दी दिवस मनाया गया। जिसका अध्यक्षता बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निर्देशक सह प्रमुख पी के नाथ,उप महाप्रबंधक प्रशासन एवं कल्याण किया औऱ अपने सम्बोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, उन्होने हिन्दी दिवस के आयोजन और उसकी उपयोगिता तथा महत्ता पर प्रकाश डाला। शुक्ला मिस्त्री, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख ने कर्मचारियों को राजभाषा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अनिल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक परियोजना ने माननीय गृह मंत्री, बी बी बरुआ, मुख्य महाप्रबंधक परियोजना ने माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, तरुण कुमार बिसई, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन ने इंडियनऑयल के अध्यक्ष और जी आर के मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक परियोजना ने निदेशक मानव संसाधन इंडियनऑयल के हिन्दी दिवस संदेश का वाचन किया। बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष, ए के सिंह ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से अपने रोज़मर्रा के कामकाज में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील की और बरौनी रिफाइनरी को राजभाषा कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ रिफाइनरी बनाने के लिए पूरी लगन और निष्ठा से सामूहिक प्रयास करने के लिए आह्वाहन किया। आईओओए के सचिव मिथिलेश कुमार ने हिन्दी की महत्ता और उसकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर हिन्दी दिवस पर प्रकाशित थीम पर तैयार किए गए जूट बैग, कॉफी मग तथा हिन्दी पोस्टर का विमोचन किया गया। शुक्ला मिस्त्री, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा, “प्रति वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है ताकि कार्यालयीन कामकाज में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग और उसकी प्रगति में वृद्धि हो सके। भारत देश विभिन्न भाषाओं का देश है, किन्तु अनेकता में एकता लाने का काम करती है हिन्दी। आज सभी विदेशी कंपनियाँ, देश के लोगों से जुड़ने के लिए हिन्दी का प्रयोग कर रहें हैं। देश की धड़कन है हिन्दी। हमें सरकारी कार्यालयों में हिन्दी को प्रबल रूप से प्रयोग में लाना है। बरौनी रिफ़ाइनरी राजभाषा को प्रोत्साहित करने के लिए सभी कर्मचारियों को प्रेरित कर रहा है । अहिंदी भाषी कर्मचारियों को भी हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। ऑनलाइन ई-टूल्स के माध्यम से हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। आइये हम सभी पूरी लगन और निष्ठा से हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें।” इस अवसर पर हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Join us on:

Leave a Comment