बाढ़ की समीक्षा बैठक करने पहुंचे प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी

SHARE:

दरभंगा से सोनी पांडे

,मिडिया से बात करते हुए कहा की बाढ़ से नुकसान सहित बाढ़ राहत सहित दरभंगा के विकास को लेकर बैठक ,साथ में स्थानीय सांसद के साथ स्थानीय विधायक मौजूद!

जिला के प्रभारी मंत्री सह सूबे के पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी आज बुधवार को बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक करने दरभंगा पहुंचे , जिला समहरणालय स्थित अम्बेडर सभागार में  डीएम डॉ, त्याग राजन एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बुके देकर सम्मानित किया। 

जिसके बाद  प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी ,दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर के साथ स्थानीय विधायक संजय सरावगी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। 

मिडिया से बात करते हुये प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा की सबसे पहले दरभंगा के विकास पर चर्चा होगा साथ ही हम लोग इस बैठक में समीक्षा करेंगे की बाढ़ को लेकर क्या क्षति हुआ साथ ही बाढ़ राहत की क्या स्थिति है। जिला में फसलों के नुकसान होने के साथ  मुआवजा देने को लेकर भी समीक्षा करेंगे। व्ही  बाढ़ के दौरान डूबे घरों को राहत अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई है या नहीं सभी मामले को लेकर बैठक क्र रहे है।

Join us on:

Leave a Comment