दरभंगा से सोनी पांडे

, सोने, चांदी, हीरे के बने जेवरात के अलावा कीमती सामानों के साथ नगद की हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी जल्द मामले का उद्भेदन का किया दावा !
दरभंगा में इन दिनों शहर में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है चोरों के हैसले इतने बुलंद हो गए कि बिहार प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष के मकान को भी नही बक्सा और वहाँ रह रहे किरायेदार के घर भीषण चोरी कर करीब दस लाख से ज्यादा की चोरी कर चोर भाग निकला । एक दिन बाद जैसे ही घर के किरायेदार पहुंचे सभी कमरे का ताला टूटा देख हैरान ओर परेशान हो गए चोर सभी कमरों का न सिर्फ ताला तोड़ चुका था बल्कि घर के अंदर के सभी आलमीरा के ताले को तोड़ कीमती सामानों के साथ साथ सोने चांदी ओर हीरे के गहने के अलावा घर मे रखे नगद लेकर चंपत हो गए । घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी है ।
दरभंगा शहर के SDPO कृष्ण नंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले में एक टीम बना दी है जल्द ही टीम चोरों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का उद्भेदन करने जे साथ साथ चोरी के सामान को भी बरामद करेगी ।
वही पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरों ने करीब दस लाख से ज्यादा के जेवर जेवरात के साथ साथ दस किलो चांदी के अलावा कुछ नगद भी लेकर चले गए । उन्होंने बताया कि मात्र एक दिन के लिए घर मे ताला लगाकर निकले थे और रात में ही चोरी की घटना हो गई है ।




