निगम कर्मियों ने स्थायीकरण को लेकर एक-एक लाख रुपया ठगने का लगाया आरोप!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

भागलपुर नगर निगम में विवादों का तांता सा लगा हुआ रहता है एक विवाद खत्म नहीं होता है कि दूसरा मुंह बाए रहता है, कभी हड़ताल तो कभी हल्ला बोल प्रदर्शन तो कभी तालाबंदी इसी बीच पैसे की लेनदेन को लेकर भी एक विवाद सामने आ रहा है बताते चलें कि नगर निगम के स्थापना शाखा के बड़ा बाबू गौतम मल्लिक पर स्थाई करण को लेकर एक लाख रूपये ठगने का निगम कर्मियों ने आरोप लगाया है!पिछले कई महीनों से घोटाले घपले के लिए चर्चा में रहा नगर निगम एक बार फिर अपने कारनामें को लेकर चर्चा में हैं. बता दें इसके पहले दुकान आवंटन को विवादास्पद निर्णय के बाद निगम के खर्चे से मेयर के पति के स्टाफ की सैलरी देने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि नगर निगम के स्थापना शाखा के बड़ाबाबू गौतम मल्लिक के कारनामों को लेकर चर्चा में है. दरअसल इस सख्श ने निगम में दैनिक वेतन भोगी के रुप में कार्यरत 34 कर्मियों से स्थायीकरण के नाम पर 34 लाख रुपए वसूल लिए. ऐसा आरोप विभाग में कार्यरत कालीचरण और उनके साथियों ने लगाया है. इन कर्मियों का आरोप है कि हाईकोर्ट द्वारा 2016 में दस वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को योग्यता व आरक्षण के आधार पर उनकी स्थाई नियुक्ति का फैसला सुनाया गया था. इसी बीच गौतम मल्लिक ने इन कर्मचारियों को झांसे में लेकर एक एक लाख रुपए लेकर स्थाईकरण का भरोसा दिया. अब इन कर्मचारियों का आरोप है कि पैसे लेने के बाद गौतम मल्लिक टाल मटोल कर रहे है कोर्ट के कानूनी अड़चनों की दलील दे रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment