प्रेमिका को रंग लगाने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पड़कर मंदिर में कराई शादी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित कुमार!


होली की देर रात नौबतपुर के अमरपुरा शिव मंदिर में गूंजी शहनाई।
एंकर। होली के मौके पर अपनी प्रेमिका को रंग लगाने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पड़कर मंदिर में शादी कर दी। होली की देर रात नौबतपुर के अमरपुरा के शिव मंदिर में शहनाई गुंजने और गीत गाने की आवाज से गांव के लोगों में उत्साह देखा गया। इस शादी को देखने के लिए गांव के महिला, पुरुष, बच्चे देर रात तक मंदिर में जुटे रहे। गांव की महिलाएं और परिवार के लोगों ने शादी के मंगल गीत गाये। देर रात तक गांव में उत्सव का माहौल बना रहा। होली के मौके पर यह शादी पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हन बाजार के काब निसरपुरा गांव के युवक और नौबतपुर थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव की एक लड़की से 1 वर्ष पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि लड़के की बहन की शादी अमरपुरा गांव में हुई है। इसे लेकर लड़का बराबर अमरपुरा गांव आया करता था। इसी क्रम में गांव के एक लड़की सोनाली कुमारी 19 वर्ष से प्यार हो गया। ग्रामीणों का यह मानना है कि दोनों अपने परिवार के लोगों को अपने प्यार की बात बताए थे। इसके बाद परिवार के लोगों के द्वारा दोनों की शादी करने की रजामदी हुई थी। लगभग 1 वर्ष पूर्व दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी होना तय था। इस बीच प्रेमी लगातार छुप छुप कर अपनी प्रेमिका से मिलने अमरपुरा गांव आया करता था। बताया जा रहा है की होली के मौके पर वह अपनी प्रेमिका से मिलने अमरपुरा गांव पहुंचा था। इस बात की भनक लड़के के भाई और ग्रामीणों को लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी को रंगे हाथ प्रेमिका से मिलते हुए पकड़ लिया और फिर उसके बाद गांव के शिव मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी कर दी।
गांव के समाज सेवी पिंटू कुमार ने बताया कि जब लड़के की शादी उसी लड़की से होना तय था। इसके बावजूद भी लड़का बराबर गांव में लड़की से मिलने उसके घर पहुंच जाता था। बार-बार मना करने के बाद भी लड़का हमेशा गांव में लड़की के घर आया जाया करता था। इसे लेकर ग्रामीणों ने होली के अवसर पर पहुंचे लड़का को मंदिर में ले जाकर लड़की के साथ शादी कर दी।

Leave a Comment

और पढ़ें