दरभंगा से सोनी पांडे

तक़रीबन सौ लोग अलग अलग राज्यों से रैली में होंगे शामिल, 40 दिन की यात्रा में तक़रीबन चौबीस हजार किलोमीटर की दुरी करेंगे तय !
दो अक्टूबर को दिल्ली के राजघाट पहुंचकर होगा समापन , साईकिल रैली के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के फीट इण्डिया मूवमेंट सहित स्वच्छता अभियान वैक्सीनेशन के साथ कई जनहित के साथ देशहित के लिए लोगो के बीच जनजागरण भी फैलाना है मकसद , सांसद ने झंडा दिखा दरभंगा से किया विदा!
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव बनाने की घोषणा को देखते सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान ने तेजपुर से पचीस अगस्त को साइकिल रैली निकाली जिसमे तेजपुर के सत्रह जवान शामिल हुए इसके बाद जैसे जैसे साईकिल रैली आगे बढ़ती गयी असम , बिहार , बंगाल ,उत्तर प्रदेश होते हुए अगल अलग जगहों से SSB के जवान इसमें शामिल होते जा रहे है फिलहाल साईकिल रैली में तेजपुर के अलावा , सिल्लीगुड़ी और गोहाटी के जवान शामिल हुए और यह कारवां सत्रह से बढ़कर एकावन हो गया है आगे भी मुजफ्फरपुर से SSB के जवान इस रैली में शामिल होंगे | यह साईकिल रैली तकरीबन दो हजार चार सौ किलोमीटर की दूरी तय कर 40 दिनों में दिल्ली पहुंचेगी जहां दिल्ली में महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रैली का समापन होगा |
यह साईकिल रैली 25 अगस्त 2021 को तेजपुर से चलकर नौ सितम्बर को दरभंगा पहुंची थी और आज यानी दस सितम्बर को दरभंगा से मुजफ्फरपुर के लिए साईकिल रैली आगे निकल गई । दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया ।
साईकिल रैली के साथ सुरक्षा के भी पुरे इंतज़ाम किये गए साईकिल रैली में शामिल जवानो के लिए एक मेडिकल टीम भी एम्बुलेंस के साथ लगातार साथ चलती है जबकि कई जवान वर्दी और हथियार के साथ इन जवानो के आगे पीछे वाहनों के काफिले भी साथ चलते है ।
साईकिल रैली के माध्यम से जवान फिट इण्डिया मूवमेंट सहित स्वच्छता अभियान वैक्सीनेशन के साथ कई जनहित के साथ देशहित के लिए लोगो के बीच जनजागरण भी फैला रहे है इसके अलावा आजादी के दिनों में बलिदान हुए स्वतंत्रा सेनानी को याद कर उनके बलिदान को आम लोगो के बीच शेयर करते है ताकि नए पीढ़ी को आजादी की कहानी के साथ देशप्रेम के शहीद होनेवाले वीर की गाथा बताने का काम भी किया जा रहा है ।




