संवाददाता :- विकास कुमार!
बिजली विभाग के लापरवाही ने ली एक युवक की जान। टूटे बिजली तार के संपर्क में आया युवक हुई मौत।
एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां महिषी प्रखंड क्षेत्र के जलई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत से अपने घर जा रहे एक युवक बिजली तार के संपर्क में आ गया और बिजली करेंट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार वालों का रो रो का बुरा हाल है तो वहीं परिजन ने बिजली विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
मृतक की पहचान जलई थाना क्षेत्र के बघवा गांव वार्ड 7 निवासी परमेश्वरी यादव के 27 वर्षीय पुत्र लालमोहन यादव के रूप में हुई है।
वहीं घटना का बारे में पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।
वही इस मामले में बताया जा रहा है कि मृतक खेत से अपने घर जा रहा था और सड़क किनारे पोल से तार टूट कर गिरा हुआ था। बिजली विभाग को कई बार इसके बारे में कहा गया उसके बाद भी बिजली विभाग के द्वारा तार को ठीक नहीं कराया गया। जिसके कारण शाम होने के चलते वह टूटे तार को नहीं देख सका उसके संपर्क में आ गया और करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
BYTE :- मृतक के परिजन विश्वजीत कुमार।
BYTE :- मृतक के चाचा भुवनेश्वरी यादव।




