:- रवि शंकर अमित!
कपलिंग का हुक खुलने से मालगाड़ी दो भागों बँटी, लगभग एक घंटे परिचालन बाधित।
बाढ़ स्टेशन से सटे मिल्की पर गांव के पास प्लेटफार्म संख्या तीन पर मालगाड़ी दो हिस्सों में बँटने से बड़ा हादसा होते-होते टला है। बताया जा रहा है कि कपलिंग का हुक खुलने के कारण मालगाड़ी चलते चलते दो भागों में बँट गई और इंजन सहित आधी बोगी लगभग 100 मीटर आगे बढ़ गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी एनटीपीसी से बाढ़ की ओर आ रहा था और बाढ़ पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। जिसके बाद मालगाड़ी के दोनों डिब्बें को जोड़ा गया। जिसके बाद मालगाड़ी बाढ़ से बख्तियारपुर की ओर रवाना हुई। वहीं बाढ़ के प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगभग 1 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।




