:- रागिनी शर्मा

मोकामा प्रखंड के पंचमहला थानाक्षेत्र से चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, चोरों ने बन्द घर मे हाथ साफ करते हुये गृहस्वामी को 20 लाख से अधिक का चूना लगाया है। प्राप्त सूचना के अनुसार पंचमहला निवासी देवेंद्र सिंह
घर मे ताला लगाकर अपने बेटे के पास पटना गये थे इसी बीच चोरों ने चहारदीवारी के अंदर घुसकर दरवाजे का ताला तोड़ते हुये चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
गृहस्वामी के अनुसार 18 लाख के जेवरात एक लाख के वर्तन और एक लाख नकद समेत कुल 20 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
गृहस्वामी देवेंद्र सिंह के अनुसार उनके बेटी की शादी तय हुई थी इसलिये पहले से उसकी तैयारी में लगे थे ।
बेटी के लिये जो जेवरात बनाये गये थे उसके साथ ही घर मे जो भी समान मूल्यवान लगा चोर साथ ले गये।
चोरों ने हर बक्सा अलमीरा आदि को तोड़ा और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और जाँच की जा रही है।
इधर ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी स्थानीय व्यक्ति के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। हालाँकि पुलिस हर एंगल से जाँच में जुटी है।
परन्तु ये भी एक कड़वी सच्चाई है कि
चोरी के अधिकांश मामलों में पुलिस चोरों तक नही पहुँच पाती है।
इस घटना के बाद से देवेंद्र सिंह और उनके परिजनों को बार बार गश्त आ रहा है, उनकी हालत खराब है वे सपरिवार बदहवाश हैं और पुलिस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।




