जहानाबाद में मांझी की पार्टी का बड़ा कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम सेकुलर के द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं का मनोबल उत्साहित करने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है इसी कड़ी में जहानाबाद के मखदुमपुर विधानसभा में एक बड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।जहानाबाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर की ओर से लगातार बिहार के विभिन्न जिलों में आगामी विधानसभा 2025 की चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जहानाबाद जिले के विधान सभा क्षेत्र मखदुमपुर तथा जहानाबाद विधान सभा के शकूराबाद एवं जहानाबाद के एतिहासिक गांधी मैदान में विशाल
जनसभा करके कार्यकर्तओं को उत्साहित किया। वही आगामी 2 फरवरी को होने वाली घोषी में हम पार्टी कार्यक्रता महासम्मेलन को लेकर जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, बिहार समन्वय समिति के सदस्य राजेश रंजन एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पम्मी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर विशेष जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हम पार्टी की तीसरी कार्यकर्ता महासम्मेलन घोषी विधानसभा क्षेत्र के घोषी में 2 फरवरी की पुरी तैयारी हो गई है। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में करीब 10 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है
हम पार्टी की जनाधार तेजी के साथ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी आगामी 2 फरवरी को होने वाली घोषी में हम पार्टी कार्यक्रता महासम्मेलन को लेकर जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, बिहार समन्वय समिति के सदस्य राजेश रंजन एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पम्मी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर विशेष जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हम पार्टी की तीसरी कार्यकर्ता महासम्मेलन घोषी विधानसभा क्षेत्र के घोषी में 2 फरवरी की पुरी तैयारी हो गई है। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में करीब 10 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा होगी।
हम पार्टी की जनाधार तेजी के साथ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जहानाबाद की तीनों सीट पर हम पार्टी अपना दावा पेश करेंगे,चुकी बढ़ रही जनाधार और एन ए को मजबूत करने तथा पुरे बिहार में क्लीन स्वीप करने के उद्देश्य से एन डी ए मैदान में उतरेगी। वही प्रेस के माध्यम से लोगों से अपील किया कि सभी लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराए, एवं सारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। इस सम्मेलन को लेकर कई जगहों पर तोरण द्वार भी बनाए गए है।

Join us on:

Leave a Comment