बजट 2025: आईआईटी पटना के विस्तार की घोषणा, निदेशक ने जताया आभार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट 2025 में आईआईटी पटना के विस्तार की महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। इसमें छात्रावास क्षमता बढ़ाने सहित संस्थान के सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

इस निर्णय पर आईआईटी पटना के निदेशक टीएन सिंह ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “इस फैसले से संस्थान के विकास को नई गति मिलेगी और छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।” उन्होंने इसे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

आईआईटी पटना के विस्तार से बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे और यहां के छात्रों को बेहतर अनुसंधान और प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।

Join us on:

Leave a Comment