सीवान- प्रमोद/मुकुल!
सिवान -मैरवा थाने के बरासो गांव निवासी तुलसी यादव का शव झरही नदी में बरामद हुआ है तुलसी यादव विगत चार दिनों से लापता थे । शव बरामद होने के बाद लोगों ने तथा परिजनों ने जमकर हंगामा किया और मैरवा पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया ।परिजनों का कहना था कि उन्होंने पुलिस को पहले ही कहा था की तुलसी यादव का अपहरण कर लिया गया है लेकिन पुलिस सिर्फ गुमशुदगी का मामला मानकर चुपचाप बैठी रही लोगों के हंगामा के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह ने लोगों को समझा बूझकर मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। एसडीपीओ ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया। इधर शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है 45 वर्षीय तुलसी यादव का शव झरही नदी में बरामद किया गया है। बताया जाता है कि मृतक के गले पर निशान है।




