रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार एक फरार
– मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र में बाइक मरम्मत के नाम पर चोरी के बाइक खरीद बिक्री का रैकेट चला रहे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही धंधे में संलिप्त एक फरार को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मामले को लेकर लखनौर थाना अध्यक्ष रेणु कुमारी के द्वारा लिखित फर्द बयान में बताया गया है कि साम के 6. 30 बजे सहायक अवर निरीक्षक दिलीप सदा, सिपाही ध्यानी कुमार चौधरी , सुखीत लाल पासवान, बासुकीनाथ मंडल के साथ संध्या गस्ती करने के लिए थाना से प्रस्थान किए। गस्ती के दौरान मैनी चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की तमुरिया रेलवे स्टेशन के नजदीक मोहम्मद राजा के गैरेज पर कुछ युवक चोरी के बाइक खरीद बिक्री करने आए हुए हैं। प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने से पूर्व वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए मोहम्मद राजा गैरेज के लिए प्रस्थान किया। वहां पहुंचने से पहले ही पुलिस वाहन को देख कर कुछ लोग भागने लगा। बही पुलिस द्वारा चार लोगों को पकड़ लिया गया। वही मौके का लाभ उठा कर एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों का पहचान मोहम्मद राजा, 24 वर्ष, पिता आबीद अली, गांव बोदराही, वार्ड नंबर 04, मोहम्मद सलमान मसूरी, 24 वर्ष, पिता मोहम्मद लियाकत, गांव मैवी, वार्ड नंबर 12, मोहम्मद इम्तियाज, 19 वर्ष, पिता मोहम्मद मुमताज, गांव नन्देनगर, जमुरिया, वार्ड नंबर 02, तीनों थाना लखनौर, जिला मधुबनी,अकरम, 26 वर्ष, पिता जमील, गांव पचही, वार्ड नंबर 07, थाना मधेपुर, जिला मधुबनी के रूप में बताया गया है। वही मौके से फरार युवक को लेकर बताया जा रहा है कि वे राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राजा, 21 वर्ष, पिता पंकज कुमार साह, गांव नन्देनगर जमुरिया, थाना लखनौर, जिला मधुबनी है। पुलिस द्वारा मौके पर गैरेज की विधिवत तलाशी ली गई जहां से एक काले कलर का बाइक देखा गया। जिस बाइक से संबंधित पेपर दिखाने की मांग किए जाने पर कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया, ना ही कोई संतोषप्रद जवाब ही दिया गया। संदेह होने पर उक्त बाइक का इंजन एवं चेचिस नंबर का सत्यापन किया गया। तो उक्त बाइक मालिक का नाम उदय कुमार महतो, पिता मोहन महतो, गांव परमेसरा, थाना लखनौर, जिला मधुबनी के रूप में पाया गया। वही उदय कुमार महतो से मोबाइल द्वारा सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनकी बाइक की चोरी हो गई है। उन्होंने बाइक चोरी से संबंधित शिकायत कांड संख्या 08/25 लखनौर थाना में दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा कराई से पुछ ताछ करने पर गैरेज मालिक मोहम्मद राजा ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजा बाइक लेकर आया और उन्होंने बाइक खरीद बिक्री के लिए सभी को बुलाया था। उक्त बाइक को जब्त करने के बाद मोहम्मद इम्तियाज के घर नन्दनगर तमुरिया पहूंच कर विधिवत तलाशी ली गई तो वहां से पुलिस ने एक बाइक जिसका इंजन खुला हुआ था उसे कब्जे में लेते हुए मोहम्मद इम्तियाज से पुछताछ किया तो उन्होंने बताया कि उक्त बाइक आनंद मुखिया, पिता अगीन मुखिया, गांव मेबी डीहटोल, थाना लखनौर, जिला मधुबनी ने उन्हें दिया है। वही कोई कागज़ उपलब्ध नही कराया गया। तो पुलिस ने उक्त बाइक को भी अपने कब्जे मे लेते हुए थाना में मामला दर्ज कर लिया है। वही गिरफ्तार आरोपीयों को न्यायिक हिरासत मे भेजने की तैयारी कि जा रही है।




