रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब गर्दानी बाग में धरना पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थी अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय के परिसर में पहुंच गए इस दौरान पहुंचकर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया, इसके बाद भाजपा कार्यालय में अफरा तफरी मच गई,घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया,इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है पुलिस का कहना है कि यह गैरकानूनी काम है इस कारण प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया और जो लोग इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी!




