नवादा – लूट की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा

एक पिस्टल,एक देशी कट्टा तथा जिंदा कारतूस के साथ लूट की करीब 32 हजार रुपए बरामद।

नगर क्षेत्र में लुट की बड़ी वारदात देने के पहले पुलिस की हत्थे चढ़ा पांच शातिर अपराधी,गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल,एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ लूट की करीब 32 हजार रुपए तथा लुट की राशि से खरीदी गई मोबाइल भी जब्त किया गया हैं।सभी अपराधी नवादा नगर क्षेत्र की बताया जाता हैं।पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ सदर 1 हुलास कुमार ने एक प्रेसवार्ता में बताया है कि नगर थाना पुलिस की गुप्त सूचना प्राप्त हुई हैं कि राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पास कुछ अपराधियों ने लूट की वारदात देने की योजना बना रही हैं पुलिस ने सूचना पर पर्याप्त बल के साथ घेराबंदी कर पांच शातिर अपराधियों को धर दबोचा पकड़े गए अपराधियों की तलाशी में एक पिस्टल,एक देशी कट्टा तथा जिंदा कारतूस बरामद की गई हैं,गिरफ्तार अपराधियों में से तीन अपराधियों ने पूछताछ में रामनगर स्थित होंडा बाइक शोरूम में चोरी की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया हैं,जिसकी निशानदेही पर नगर क्षेत्र के यादव चौक स्थित एक मकान से लूट की करीब 32 हजार रुपए बरामद किया गया है बाकी कुछ राशि का एक सैमसंग मोबाइल की खरीदी किया था जिससे भी पुलिस ने जब्त किया हैं,पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से एक एक रुपए की करीब 350 सिक्के भी बरामद किया है।सभी गिरफ्तार अपराधियों ने कही लुट की वारदात देने के लिए एक जगह इकट्ठा हुआ था,जो मौके से धर दबोचे गए है जिसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के संकट मोचन मोहल्ले निवासी विपुल पांडेय के बेटे सुमन कुमार उर्फ कारू, लोहानी बिगहा निवासी नंदू यादव के बेटे ओम कुमार,गोपाल नगर मोहल्ले निवासी गोपाल पांडेय के बेटे सत्यम कुमार,मंगर बिगहा निवासी महेश कुमार के बेटे रोहित कुमार तथा लाइन पार मिर्जापुर निवासी सत्यप्रकाश विश्वकर्मा के बेटे इंशात कुमार उर्फ बबलू के रूप में हुआ हैं।
एसडीपीओ सदर 1 बताया है कि सभी गिरफ्तार अपराधियों को लूट सहित अन्य मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं।
गौरतलब हैं कि पिछले एक सप्ताह में नगर क्षेत्र सहित जिले की विभिन्न हिस्से करीब लुट सहित चोरी की कई वारदात हुई हैं जिसमें से गोनावां स्थित रिटायर्ड दारोगा की घर से जेवरात तथा नगदी सहित करीब 10 लाख रुपए की चोरी तथा रामनगर मेन रोड स्थित होंडा बाइक शोरूम की सेंधमारी कर करीब लाखों नगदी की चोरी की मामला है लेकिन पुलिस ने पांच गिरफ्तार शातिर अपराधियों में तीन ने होंडा बाइक शोरूम में सेंधमारी कर चोरी की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है जो एक सफलता मानी जा रही हैं।अब देखना है कि बाकि अन्य चोरी सहित अन्य वारदात दी गई घटना की पुलिस कब तक पर्दाफाश कर पाती हैं जो पुलिस की एक चुनौती बनी हुई हैं।

Join us on:

Leave a Comment