रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
डीपीओ व कार्यपालक अभियंता ने दिया रोक का आदेश, ठेकेदार मनमाने ढंग से कर रहे निर्माण, शिकायत
समस्तीपुर
समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर प्रखंड के दसौत गांव में निजी जमीन पर विद्यालय निर्माण किया जा रहा है। भूमि स्वामी की शिकायत के बाद इस मामले में जिला योजना पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता रोसरा- दो द्वारा रोक का आदेश जारी किया गया। बावजूद इस मामले में ठेकेदार मनमाने ढंग से निर्माण कर रहे हैं। इसके बाद पुनः भूमि स्वामी नरेश कुमार मंडल द्वारा कार्यपालक अभियंता -2 रोहड़ा के यहां शिकायत दर्ज कराई गई है।
पीड़ित नरेश कुमार मंडल का बताना है कि जिस जमीन पर स्कूल का निर्माण कराया जा रहा है वस्तुतः उक्त जमीन उनके दादा और पिता के नाम पर है। उक्त जमीन को फर्जी तरीके से गांव के एक व्यक्ति द्वारा स्कूल के लिए दान में लिख दिया गया। जब उक्त जमीन पर स्कूल का निर्माण शुरू हुआ तो मामले की जानकारी इन लोगों को मिली। इसके बाद यह शिकायत लेकर जिला के आला अधिकारी के पास पहुंचे। इसके बाद इस मामले में जिला योजना पदाधिकारी ,कार्यपालक अभियंता दो रोसरा द्वारा ठेकेदार को निर्माण पर रोक का आदेश जारी किया गया।
लेकिन संवेदक मनमाने ढंग से लगातार निर्माण कार्य कर रहे हैं। जब यह लोग स्थल पर पहुंचते हैं तो इन्हें तरह-तरह से धमकी दी जाती है इसके बाद पुनः गुरुवार को इस मामले को लेकर जिला अधिकारी के पास पहुंचे थे। हालांकि जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हुई तो कार्यपालक पदाधिकारी को पुनः आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर वह हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की है। जिसकी अनदेखी की जा रही है।
जिला योजना पदाधिकारी ने क्या कहा
जिला योजना पदाधिकारी यू आर सिंह ने बतलाया कि शिकायत के बाद इस मामले में निर्माण पर रोक के लिए पत्र जारी किया गया है जिस संबंध विभाग और कार्य एजेंसी को भेजी गई है बावजूद अगर निर्माण किया जा रहा है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




