मुंगेर विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रो. संजय कुमार ने ग्रहण किया पदभार!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रो. संजय कुमार ने गुरुवार को प्रभार ग्रहण कर लिया ।प्रभार ग्रहण से पहले कुलपति शक्तिपीठ चंडिका स्थान में पूजा अर्चना कर फिर मुंगेर विश्वविद्यालय पहुंचकर योगदान लिया । इस मोके पर विश्वविद्यालय में कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर, आरडी एंड डीजे कालेज के प्राचार्य प्रो प्रभात कुमार, संपदा अधिकारी प्रो अजफर शमसी, पीआरओ प्रियरंजन तिवारी, सीसीडीसी प्रो दिवाकर कुमार ने कुलपति का स्वागत किया।

मुंगेर विश्वविद्यालय में तीसरी बार कुलपति के रूप में प्रोफेसर संजय कुमार ने अपना प्रभार ग्रहण किया है जिसके बाद वे सिंडिकेट हाल में आयोजित अधिकारियों एवं प्राचार्य की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कुलाधिपति सकारात्मक रुख रखते हैं तथा मुंगेर विश्वविद्यालय को हर मदद देने के लिए तैयार हैं। मुंगेर विश्वविद्यालय को पिछले 6 वर्षों में अपना जमीन नहीं मिल पाया है इस संबंध मैं व्यक्तिगत रूप से जाकर जमीन देखूंगा। उन्होंने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय में छह वर्षो में जो नहीं हुआ वह अब होगा।उन्होंने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 6 मार्च को निर्धारित हुआ है कुलाधिपति से इसकी सहमति मिल चुकी है। कुलाधिपति का शायद पहला दीक्षांत समारोह होगा। इसके साथ ही उन्होंने 31 जनवरी तक बजट तैयार कर सिंडिकेट एवं सीनेट की बैठक कर लेने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया।

बाइट : प्रो संजय कुमार कुलपति मुंगेर विश्वविद्यालय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें