मोकामा- ट्रेन के पेंट्री कार की आड़ में शराब ढूलाई का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 3 तस्कर समेत 4 गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बिहार में शराब बंदी के बाद से ही शराब की तस्करी भी शुरू हो गई थी, इसके लिये शराब तस्कर तरह तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैँ,ट्रेन से शराब ढूलाई के कई मामले पहले सामने आये हैँ लेकिन इसी कड़ी में आज पहली बार एक अनोखा मामला सामने आया है, दरअसल पटना पुलिस की हाथीदह थाना ने ट्रेन के पेंट्री कार से शराब ढूलाई का पर्दाफाश करते हुये, 4 टस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की सब इंस्पेक्टर मौसमी कुमारी ने राजेंद्र सेतु से एक ऑटो से शराब समेत टस्करों को गिरफ्तार किया है, ये सभी किसी ट्रेन से उतरकर एक ऑटो से शराब बेगूसराय की ओर ले जा रहे थे, पुलिस ने ज़ब पीछा किया तो तेजी से ऑटो लेकर भागने लगे, लेकिन सभी को खदेड़कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसकीनबाद पूछताछ और तलाशी के बाद पता चला की पेंट्री कार से शराब ढूलाई में ये तस्कर शामिल थे, इनके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप के साथ, IRCTC के दो आई कार्ड भी जब्त हुये हैँ, गिरफ्तार 4 में से तीन तस्कर उत्तरप्रदेश के बरेली जनपद के निवासी हैँ जबकी ऑटो चालक मोकामा थाना के शिवनार का निवासी है,पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज़ दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है!

बाइट :- दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष, हाथीदह

Join us on:

Leave a Comment