एल्यूमीनियम फैक्ट्री के बोआयलर फटने से एक मजदूर की मौत एवं 8 मजदूर घायल!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

पूसा/ समस्तीपुर
15 जनवरी 2025

पूसा रोड स्थित अल्युमिनियम फैक्ट्री में बाॅयलर फटने से एक मजदूर की मौके पर मौत हुई और 8 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है जबकी मृत मजदूर का शव मौके पर पड़ा है। घटना से अफरातफरी का माहौल है।
भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर फैक्ट्री का मेंटेनेंस नहीं करने एवं श्रम कानून का उल्लघंन करने के दोषी प्रबंधक पर दोषियों पर कारवाई, मृतक के परिजनों को 20 लाख रूपये मुआवजा देने, घायलों का सरकारी स्तर पर ईलाज कराने की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment