भारी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब के साथ दो बाइक जब्त, धंधेबाज फरार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

शराब कारोबार छोड़ने को तैयार नही 960 बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ दो बाइक जब्त, धंधेबाज फरार

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने 960 बोतल नेपाल निर्मित देसी शराब के साथ दो बाइक जब्त किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान मौके का फायदा उठाकर धंधेबाज मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस परसा नहर के समीप वाहन चेकिंग कर रहा था। तभी गुप्त सूचना मिली कि शराब धंधेबाज मानापट्टी नहर के रास्ते दो बाइक पर शराब लेकर कलुआही की ओर जा रहा है। जहां थाना के डायल 112 की पी टी सी हीरा पंडित अन्य पुलिस बल के साथ पहुंचा तो देखा कि नेपाल के दिशा से मानापट्टी नहर के रास्ते से तेज रफ्तार में दो बाइक पर शराब लेकर आ रहा है। शराब धंधेबाज पुलिस को दूर से ही पुलिस की गाड़ी देख कर बाइक पटक कर भाग निकला।
इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि शराब सहित बाइक को जब्त कर मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।वहीं संलिप्त शराब तस्कर की पहचान करने को लेकर प्रक्रिया चल रही है।

Join us on:

Leave a Comment