:- रवि शंकर अमित!
बरौनी दानापुर पैसेंजर में मोकामा से आ रहे एक यात्री के साथ तीन युवकों ने मिलकर मारपीट की और ट्रेन से उतरते ही दो राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मारपीट दानापुर रेल मंडल के शहरी हॉल्ट और बाढ़ स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन पर हुई। युवक की पहचान बेढ़ना गांव निवासी प्रदुमन कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
पीड़ित ने बताया कि वह मोकामा से बाढ़ अपने घर लौट रहा था। मोकामा से ही एक युवक उसका पीछा कर रहा था, उसके बाद दो और युवक उसके साथ हो गए। जिसके बाद तीनों ने मिलकर शहरी हाॅॅल्ट के पास से मारपीट शुरू कर दी। ट्रेन के बाढ़ स्टेशन पहुंचते ही तीनों नीचे उतर गए और लगातार दो राउंड फायरिंग कर दी। किसी तरह भागते हुए मेरी जान बची है। किस कारण तीनों ने मिलकर मारपीट की इसकी जानकारी नहीं है। वही तीनों की पहचान भी नहीं हो पाई है।
रेल थाना अध्यक्ष मनीष चंद्र पांडे ने बताया कि हम लोग प्लेटफार्म पर ही थे। सूचना मिली की एक युवक के साथ मारपीट की गई है। जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया। युवक से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग होने की जानकारी नहीं है। युवक के होश में आने पर बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
बाइट – पीड़ित
बाइट – मनीष चंद्र पांडेय,थानाध्यक्ष जीआरपी बाढ़




