लखीसराय में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आई तीन सगी बहने , कटकर हुई मौत!

SHARE:


रिपोर्ट:- संतोष कुमार पाण्डेय


लखीसराय के किउल- झाझा रेलखंड के बीच शहीद जितेंद्र हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन सगी बहन की मौत हो गई। बता दें कि तीनों महिला शहीद जितेन्द्र हाॅल्ट पर एक पैसेंजर ट्रेन से उतर कर पास के ही गोपालपुर गांव साधु मंडल के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आईं थी। इस बीच ट्रेन से उतरते ही तीनों सामने से आ रही मधुपुर- दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।जिससे उक्त तीनों महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मृतक की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरगौरा निवासी दयानंद मंडल की पत्नी राधा देवी, गणपति मंडल की पत्नी चंपा देवी और पिपरिया थाना क्षेत्र के दियारा पिपरिया गांव निवासी बालेश्वर मंडल की पत्नी संतर देवी के रूप में की है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर लाल कपड़ा लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया और उचित मुआवजे की मांग पर अड गए। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे जमुई जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज देव ,आरपीएफ जवान विनय कुमार एवं स्थानीय थाना एएसआई उमाशंकर राजपाल ने आक्रोशित ग्रामीणों समझा- बुझाकर डेढ़ घंट बाद रुके मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया। वहीं सुपर,बंदे भारत जैसे कई ट्रेनें जहां तहां खड़ी रही।

Join us on:

Leave a Comment